ODI में टॉस हारने के बाद भी मैच जीतने वाले कैप्टन


By Shivansh Shekhar08, Aug 2024 03:30 PMnaidunia.com

टॉस हारकर ज्यादा जीत

आज हम आपको उन कप्तानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ODI में टॉस हारने के बाद भी सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम एक नंबर पर आता है। रिकी पोंटिंग ने 75 ODI में टॉस हारने के बाद भी मैच अपने नाम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। टीम इंडिया को ODi World Cup 2011 के विजेता बनाने वाले धोनी 53 मैच टॉस हारकर जीते हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। फ्लेमिंग 51 मैच टॉस हारकर जीते हैं।

हांसी क्रोंजे

हांसी क्रोंजे साउथ अफ्रीका के लिए एक सफल कप्तानों की लिस्ट में आते हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट मैच में 49 बार टॉस हारकर मैच जीते हैं।

एलन बॉर्डर

एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान एलन बॉर्डर का नाम इस सूची में शामिल है। बॉर्डर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 48 मैच टॉस हारने के बाद जीते हैं।

ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका के और सफल कप्तान ग्रीम स्मिथ ने यह रिकॉर्ड अपने नाम बनाया है। स्मिथ के नाम ODI क्रिकेट में 48 मैच टॉस हारकर जीते हैं।

अर्जुन राणातुंगा

श्रीलंका क्रिकेट के लिए अर्जुन राणातुंगा ने काफी खास योगदान दिया है। राणातुंगा ने ODI क्रिकेट में 45 मैच टॉस हारकर अपने नाम जीत लिखा है।  

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चैंपियंस ट्रॉफी में छक्कों की बारिश करने वाले बल्लेबाज