अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भोजन के साथ ही फल को भी शामिल करना चाहिए। डायबिटीज वालों के लिए कुछ फल फायदेमंद होते हैं।
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक समस्या है, जो गलत खानपान की वजह से बढ़ता है। शुगर कंट्रोल रखने में 6 फल मददगार हो सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर होता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है।
जामुन का सेवन डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
डायबिटीज वालों को अमरूद का सेवन भी करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में संतरा भी शामिल किया जा सकता है। संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है, जो डायबिटीज में फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए तरबूज का सेवन बेहतरीन माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होता है।
कीवी में मौजूद फाइबर और विटामिन-सी डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है। साथ ही, कीवी खाने से सेहत को अन्य फायदे भी मिलते हैं।