ODI में छक्कों की बारिश करने वाले कप्तान


By Shivansh Shekhar06, Aug 2024 11:37 AMnaidunia.com

बतौर कप्तान ज्यादा छक्का

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने ODI क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इयोन मोर्गन

ODi में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है। मोर्गन ने 126 मैचों में कप्तानी करते हुए 147 छक्के मारे हैं।

एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम इस सूची में शामिल है। धोनी ने बतौर कप्तान 200 ODI मैचों में 126 छक्के मारे हैं।

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में हैं। रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान एकदिवसीय मैच में 230 ODi खेलकर 123 छक्के मारे हैं।

एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने बतौर कप्तान ODI में 103 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 118 लंबे लंबे छक्के मारे हैं।

सौरव गांगुली

टीम इंडिया के सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की कमान 147 ODI मैचों में संभाली है, जिसमें उन्होंने 115 छक्के मारे हैं। उनको दादा के नाम से भी लोग जानते हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस सूची में शामिल हो चुका है। छक्कों की बारिश करने वाले रोहित शर्मा ने 47 ODI मैचों में बतौर कप्तान 112 छक्के मारे हैं।

ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 62 ODI मैचों में कप्तानी की है और उस दौरान उन्होंने अपने बल्ले 82 लंबे लंबे छक्के उड़ाए हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हैं 5 विलेन खिलाड़ी, जिनके कारण श्रीलंका से हारी टीम इंडिया