High BP को काबू करने वाले 6 रामबाण उपाय


By Arbaaj09, May 2025 01:00 PMnaidunia.com

अगर समय-समय पर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता रहता हैं, तो यह गंभीर है। बीपी को काबू में रखने के लिए 6 रामबाण उपायों को अपनाना चाहिए।

हाई बीपी के नुकसान

ब्लड प्रेशर का हाई होना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। बीपी हाई होने से खासकर हार्ट पर बुरा असर पड़ता है।

व्यायाम करें

बीपी को कंट्रोल रखने का आसानी उपाय व्यायाम करना चाहिए। रोजाना सुबह-शाम व्यायाम करने से बीपी कंट्रोल में रहता है।

संतुलित आहार खाएं

गलत चीजों का सेवन करने से बीपी हाई होता है। ऐसे में हेल्दी चीजों का सेवन करें, जो बीपी को कंट्रोल में रखें। बीपी कंट्रोल के लिए हरी सब्जियां, फल, फाइबर और प्रोटीन फूड्स खाएं।

नमक कम खाएं

बीपी बढ़ने का मुख्य कारण नमक का सेवन माना जाता है। नमक स्वाद को बढ़ाने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी हाई करता है।

तनाव कम लें

बीपी कंट्रोल काबू करने के लिए तनाव कम लेना चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से सीधा ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है।

नारियल पानी पिएं

गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहेगा। साथ ही, हाई बीपी की समस्या भी नहीं होगी। दरअसल, इसमें पोटैशियम और विटामिन-सी पाया जाता है।

अच्छी नींद लें

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नींद भी जरूरी है। इसलिए, रोजाना कम से कम 7 घंटे सोना चाहिए। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिर्फ 15 दिनों तक अंजीर खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं