अक्सर घर में बच्चे खेलते-खेलते दीवारों पर लिख देते हैं या कई बार गलती से दाग-धब्बे लग जाते हैं। ऐसे में आप ये 6 उपाय फॉलो कर सकते हैं।
घर की दीवारों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हल्के हाथों से दीवारों पर स्पंज के माध्यम से साफ करें।
सिरके के पानी से दीवारों को साफ करने के लिए सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और दीवारों पर छिड़कें।
दाग-धब्बों वाली दीवारों पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर छोड़ दें और बाद में मुलायम कपड़े से इसे साफ कर दें।
नींबू के रस में नमक मिलाकर इस्तेमाल करने से दीवारों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है।
दीवारों को साफ करने के लिए बर्तन धोने वाले लिक्विड डिश वॉश को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे दाग-धब्बों को हटाने मे मदद मिल सकती है।
दीवारों पर लगें दाग-धब्बों को हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर छोड़ दें और कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com