लिवर सिरोसिस एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें लिवर के टिश्यूज पर निशान पड़ने लगते हैं, जो काफी समय तक रोगियों पर दिक्कतें देता है। इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं।
लिवर सिरोसिस के आखिरी स्टेज में शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिसके ऊपर आपका ध्यान नहीं देते हैं। आइए हम आज इसके लक्षण को बताते हैं।
लिवर सिरोसिस की समस्या होने पर पैरों या टखनों में सूजन आने लगती है। यदि आप इस समस्या से लगातार जूझ रहे हैं तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।
लिवर सिरोसिस जब अपने अंतिम चरण में होता है तो शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इस स्थिति में भी आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
जैसे ही लिवर में खराबी या सड़न की शिकायत होती है वैसे ही भूख कम लगती है। आपका वेट तेजी से कम हो रहा है तो फौरन डॉक्टर से जाकर मिलें।
यदि आपकी त्वचा पपड़ीदार या धब्बेदार हो रहा है, तो इसके पीछे लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको हॉस्पिटल जाना चाहिए और डॉक्टर से मिलना चाहिए।
लिवर में यदि किसी तरह की समस्या होती है, तो मरीज को उल्टी और मतली जैसी समस्या होने लगती है। इस स्थिति में आपको नजदीकी डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।