कमजोर हड्डियों में कूट-कूटकर कैल्शियम भर देंगी इस पेड़ की पत्तियां


By Shivansh Shekhar07, Aug 2024 04:30 PMnaidunia.com

सहजन के चमत्कारी फायदे

सिर्फ सहजन ही नहीं बल्कि उसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती है। मोरिंगा के पेड़ का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। इसकी सभी शाखाओं में गुण पाए जाते हैं।

कई बीमारियों में रामबाण

मोरींगा पेड़ को लेकर आयुर्वेद एक्सपर्ट यह बताते हैं कि इस पेड़ में कई बीमारियों को दूर करने के गुण हैं। इसी वजह से लोग इसे चमत्कारी पेड़ भी कहते हैं।

इन रोगों में कारगर

मोरिंगा यानी सहजन का पेड़ विटामिंस की कमी पूरा करता है, बालों का झड़ना, गठिया, अस्थमा, खांसी और मुंहासे को कम करने की काबिलियत रखता है।

गुणों से लैस

सहजन का पेड़ गुणों का भंडार माना गया है। यह एक जड़ी बूटी की तरह है। इसमें एंटीबायोटिक, एनाल्जेसिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं।

शुगर और बीपी में सेवन

मोरिंगा शरीर में हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाने का काम करता है। बीपी और कोलेस्ट्रॉल को सही करने में मददगार होता है। किडनी और लिवर को साफ करता है।

वेट लॉस में कारगर

खून को साफ करने में सहजन काफी कारगर होता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का काम भी करता है। इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

कमजोर हड्डियों को बनाएगा मजबूत

यह एक कैल्शियम का रिच सोर्स माना जाता है। यह शाकाहारी लोगों के दैनिक जरूरतों को पूरा करता है। हड्डियों को नुकसान होने से रोकता है और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम कम करता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Water Fasting: वेट लॉस के लिए फॉलो करें वॉटर फास्टिंग