शरीर में यदि टॉक्सिन की मात्रा बढ़ती है तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनने लगता लगता है। ऐसे में ब्लड साफ करने और शरीर से टॉसिंस पदार्थ बाहर निकालना जरूरी होता है।
खून यदि आपके शरीर में गंदा हो गया है तो डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए उन चीजों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
एप्पल विनेगर यानी सेब का सिरका खून साफ करने में कारगर साबित हो सकता है। खून साफ करने के लिए एक गिलास पानी में एक या दो चम्मच सेब का सिरका डालें।
नींबू पानी को भी साफ करने का बेहतर विकल्प माना जाता है। ब्लड साफ करने के लिए खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीएं।
खून को साफ करने के लिए चुकंदर का जूस भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है।
हल्दी सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दूध में हल्दी डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां भी खून बढ़ाने और साफ करने में कारगर साबित हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।