बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं ये 6 पौष्टिक चीजें


By Ram Janam Chauhan28, May 2025 05:40 AMnaidunia.com

मानसून के मौसम में बच्चों की तबीयत खराब होना आम है। ऐसे में अगर आप इनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन करा सकते हैं।

बादाम और अखरोट करें सेवन

अगर आप रोजाना बच्चों को बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कराते हैं, तो इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

हल्दी वाले दूध का करें सेवन

अगर आप बच्चों को नियमित तौर पर हल्दी वाले दूध का सेवन कराते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

दही कराएं सेवन

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो बच्चों में रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

खट्टे फलों का कराएं सेवन

बच्चों को खट्टे फलों का सेवन कराने पर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इनमें मौजूद विटामिन-सी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हरी सब्जियां कराएं सेवन

हरी सब्जी जैसे कि पालक, मेथी, मटर और ब्रोकली जैसी सब्जियां शरीर में इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट कर सकती हैं।

च्यवनप्राश कराएं सेवन

च्यवनप्राश इम्यूनिटी को बूस्ट करने का बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसलिए, इसे डाइट में जरूर शामिल कराएं।

जरूर शामिल कराएं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

5 मिनट में बनाएं यह स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स