उपहार में न ले ये 6 चीजें, आती है आर्थिक तंगी


By Ayushi Singh17, Jun 2024 02:00 PMnaidunia.com

आज के समय में लोग एक दूसरे को कोई न कोई उपहार देते रहते हैं। लेकिन, उपहार में सही मान्यों में क्या देना चाहिए? इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें उपहार में नहीं लेनी चाहिए-

घड़ी

कभी-भी तोहफे में घड़ी नहीं लेनी चाहिए। अगर किसी का समय ठीक नहीं चल रहा है, तो उसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

जूते चप्पल

किसी भी व्यक्ति से तोहफे में जूते-चप्पल नहीं लेना चाहिए। क्‍या आप जानते हैं कि इससे घर में तंगी आने लगती है।

पेन

किसी को उपहार में पेन नहीं लेना चाहिए। इससे पैसों की परेशानी शुरू हो सकती है। इस बात का हमेशा ध्‍यान रखें।

अंगूठी

किसी भी व्यक्ति को तोहफे में अंगूठी न तो देनी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। इसका सीधा प्रभाव सेहत पर पड़ता है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।

परफ्यूम

कभी भी किसी से उपहार में परफ्यूम नहीं लेना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है और लोगों के रिश्ते खराब होते हैं।

वॉलेट

वॉलेट कभी भी तोहफे में नहीं देना चाहिए, क्योंकि वॉलेट में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसे तोहफे के रूप में देने से लक्ष्मी जी दूर हो जाती हैं।

गलती से भी ये 6 चीजें उपहार में नहीं लेनी चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं इस नाम की लड़कियां