इंसान का समय कभी एक जैसा नही रहता। समय कभी अच्छा चलेगा तो कभी बनने वाले काम भी बिगड़ जाते हैं। व्यक्ति का बुरा वक्त आने के पहने ये संकेत जरूर मिलते हैं।
पूजा का दिया बुझना सबसे बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि जब ईश्वर आपसे नजर होते है तो दिया बार बार बुझता है।
काली बिल्ली का रस्ता काटना तो अशुभ है ही साथ ही अगर बिल्ली रोए तो ये बुरा समय आने का सबसे बड़ा संकेत है।
टूटा आईना कभी घर में नहीं रखा जाता। हालांकि कांच टूटना अशुभ नहीं है बल्कि कांच का बार बार टूटना बुरा संकेत है।
हिंदू धर्म के अनुसार हर घर के आंगन में तुलसी होती है, लेकिन अगर ये तुलसी सूखने लगे तो ये बुरा वक्त आने का संकेत है।
सोना हर इंसान संभालकर रखता है, लेकिन अगर सोना खो जाए और लाख कोशिश के बाद भी ढूढ़ने में कामयाबी न मिले, तो ये एक बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।
चमगादड़ ज्यादातर रात में ही दिखते हैं, लेकिन अगर ये आपको ज्यादा दिखने लगे तो ये बुरा होने का संकेत होता है।
अगर आपको इन संकेतों में से कोई भी संकेत नजर आ रहा है, तो हर कदम फूंक फूंक कर रखिए।