सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। यह एक पवित्र त्योहार है, जो भगवान शिव के माता पार्वती के साथ विवाह होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को यह पर्व ह
13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्र देव भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर मिलेंगे।
ज्योतिष के अनुसार इस शिवरात्रि पर एक अद्भुत त्रिग्रही योग भी बनने जा रहा है। जो कुछ राशियों के लिए धनलाभ कराएगा। आइये जानते हैं कौन सी है ये राशियां।
भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी रहेगा। भगवान सबसे प्रिय राशि मेष है। शिवरात्रि पर व्रत रखने से मेष राशि के जातकों की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
त्रिग्रही योग से वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। शिव की कृपा से मन के डर का नशा होगा। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भाग्योदय होगा। इस व्रत रखना आपके लिए लाभकारी बताया गया है।
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। शनि देव भगवान शिव के परम भक्त और सूर्य पुत्र हैं। चंद्रमा और सूर्य के साथ शनि का संयोग महाशिवरात्रि पर मकर राशि वालों को शुभ परिणाम देने वाला है।
इस दिन भगवान शिव को जल अर्पित करने और दान-पुण्य करने से आपको लाभ मिलेगा। आप मनोवांछित फल की प्राप्ति करेंगे। करियर, शिक्षा, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे।