कौन सी Vegetables खाने से वजन तेजी से बढ़ता है?


By Ritesh Mishra05, Mar 2025 11:16 AMnaidunia.com

अगर आप भी बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो खानपान की आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि डाइट में फैट बर्निंग फूड्स को शामिल करें।

कौन सा Vegetable वजन बढ़ाता है?

कई बार हम जाने-अनजाने में डाइट में उन सब्जियों को शामिल कर लेते हैं, जिनके सेवन से वजन बढ़ता है। आज हम इस लेख में आपको 6 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से वजन बढ़ सकता है।

आलू का सेवन

आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च होता है, जो वजन बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकता है। फ्रेंच फ्राइज, आलू के पराठे और डीप फ्राइड डिशेस से वजन तेजी से बढ़ता है।

मटर का सेवन

मटर के सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वेट गेन हो सकता है।

अरबी का सेवन

अरबी में भी हाई स्टार्च और कैलोरी होती है, जिससे यह वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है। खासकर अगर इसे ज्यादा तेल या मसालों में पकाया जाए, तो यह वजन बढ़ा सकती है।

चुकंदर का सेवन

चुकंदर का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। इसमें नेचुरल शुगर होता है, जो वजन बढ़ा सकता है। अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं।

गाजर का सेवन

गाजर में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। सलाद में गाजर खाना सही है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से वजन बढ़ सकता है।

शकरकंद हेल्दी होता है, लेकिन इसमें ज्यादा स्टार्च की मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन बढ़ा सकता है। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नारियल की मलाई खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे