यह सब्जी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इस सब्जी को हाथीचक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-
आर्टिचोक में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना आर्टिकोट का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
आर्टिचोक में मौजूद सिलिमारिन और साइनारिन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे लिवर ठीक ढ़ंग से काम करता है।
इस सब्जी को रोजाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
आर्टिचोक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
आर्टिचोक कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
फाइबर से भरपूर होने की वजह से भूख कम लगती है, जिसके कारण वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
आर्टिचोक को डाइट में शामिल करने से कई हेल्थ बेनेफिट्स मिल सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com