गुड़ की चाय सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए जानते हैं गुड़ की चाय पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
गुड़ की चाय में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, यह शरीर को एनर्जी देते हैं। सर्दियों में गुड़ के चाय को पीकर आप एनर्जेटिक रह सकते हैं।
गुड़ की चाय पीने से सेहत चकाचक रहती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
रोज गुड़ की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे पीने से सर्दियों में कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
गुड़ की चाय पीने से शरीर में गरमाहट बनी रहती है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिससे यह पीने से हमें गर्मी मिलती है।
सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से खांसी-जुकाम से राहत मिलता है। साथ ही साथ यह गले की खराश को भी दूर करती है।
गुड़ वाली चाय वजन कम करने में काफी मददगार होती है, इससे फैट तेजी से बर्न होता है। इसे रोजाना पीने से वजन कम होने लगता है।
सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। यह चाय हमे एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इस तरह आप भी चीनी की जगह गुड़ का चाय पीकर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM