कम खाने के बाद भी बढ़ता है वजन? इन कारणों पर ध्यान दें


By Sahil11, Oct 2024 06:02 PMnaidunia.com

वजन बढ़ने के कारण

कम खाने के बाद भी कुछ लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। सवाल खड़ा होता है कि इसके पीछे क्या मुख्य कारण होते हैं।

नींद की कमी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। बॉडी में नींद की कमी होने के कारण मोटापा बढ़ने लगता है।

तनाव होगा कम

स्ट्रेस लेवल के कारण भी मोटापा तेजी से बढ़ता है। इससे बचने के लिए आपको बेवजह की चीजों का तनाव लेना बंद करना होगा।

ज्यादा समय तक बैठे रहना

मोटापा बढ़ने के पीछे लंबे समय तक बैठे रहना भी एक अहम कारण है। ऑफिस जाने वालो लोगों को बीच-बीच में टहलते रहना चाहिए।

खाना खाने का अनियमित समय

सही समय पर खाना न खाने से भी मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए नियमित समय पर भोजन करना शुरू कर दें।

शरीर में पानी की कमी होना

बॉडी में पानी की कमी होने के कारण भी वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो बॉडी को हाइड्रेट रखें।

हार्मोनल असंतुलन

महिलाओं का वजन हार्मोनल असंतुलन के कारण भी तेजी से बढ़ता है। अगर डाइट करने के बाद भी मोटापा बढ़ रहा है तो यह एक प्रमुख कारण हो सकता है।

मेटाबॉलिज्म धीमा होना

मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण शरीर कैलोरी को सही ढंग से बर्न नहीं कर पाता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हेल्दी स्किन के लिए खाएं 4 सुपरफूड्स