कच्चा का सेवन वैसे तो सब्जी में डालकर किया जाता है, लेकिन इसको कच्चा भी खाया जा सकता है। कच्चा टमाटर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
टमाटर पोषक तत्व से प्रचुर होता है, जिसका कारण इसका कच्चा सेवन फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि रोज 1 कच्चा टमाटर खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
अगर रोजाना 1 कच्चा टमाटर खाते है, तो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
यदि रोजाना 1 कच्चा टमाटर खाएं, तो इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। इम्यूनिटी मजबूत होने से संक्रमण का खतरा कम होता है।
टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपीन पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार होता है।
टमाटर आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
कच्चा टमाटर खाना डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसको खाने से शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है।