हड्डियों की मजबूती के लिए सप्लीमेंट से बेहतर हैं ये 7 ड्रिंक्स


By Prakhar Pandey06, Nov 2023 08:15 PMnaidunia.com

मजबूत हड्डियां

मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी हैं कि आप अपने खानपान का विशेष ध्यान दें। आइए जानते हैं हड्डियों की मजबूती के लिए सप्लीमेंट से बेहतर 7 ड्रिंक्स के बारे में।

बादाम दूध और खजूर

बादाम के दूध और खजूर को एक साथ मैश करके ड्रिंक को तैयार कर लें। हड्डियों को मजबूती के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

टमाटर का रस

नियमित रूप से सही मात्रा में टमाटर रस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। हालांकि, हद से ज्यादा इसका सेवन किडनी के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

संतरे का रस

संतरे के रस में नेचुरली विटामिन C पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर संतरे का रस भी हड्डियों को मजबूत करने में बहुत सहायक होता है।

बेरीज और दही

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। दही के साथ बेरीज का सेवन करने से शरीर को प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम भी मिलता है। दही के साथ ब्लैंड करके स्मूदी तैयार की जा सकती है।

ग्रीन स्मूदी

हरी सब्जियां जो कि कैल्शियम से भरपूर होती है। जैसे के केल, पालक आदि को मिलाकर बनाई गई ग्रीन स्मूदी हड्डियों के लिए बेहद असरदार होती है।

दूध

दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में दूध बेहद असरदार होता है। खासकर बच्चों को नियमित रूप से जरूर दूध पीना चाहिए।

हर्बल टी

मजबूत हड्डियों और अच्छे पाचन तंत्र के लिए हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। इसके अंदर मिलने वाले विटामिन और मिनरल्स से हड्डियां मजबूत होती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिमाग को परेशान करते हैं फालतू के ख्याल? करें ये काम