काम करते समय आंखों में हल्की थकान ज्यादातर लोगों को महसूस होती है। यह संकेत है कि आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए।
आंखों की थकान दूर करने के लिए बार-बार पलकें झपकाते रहें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बिना पलक झपकाए काम करने से आंखों में थकान महसूस होती है।
आंखों की थकान को दूर करना चाहते हैं तो आहार में सुधार करें। डाइट को हेल्दी बनाने से आंखों की कमजोरी और थकान आसानी से दूर हो जाती है।
आंखों की एक्सरसाइज करने से थकान को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए सुबह या शाम के समय आंखों से जुड़े व्यायाम करें।
नींद की कमी के कारण भी आंखों में थकान महसूस होती है। ऐसी स्थिति में आपको नींद की कमी को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
आंखें कमजोर होने के पीछे एक कारण लगातार स्क्रीन देखना भी है। अगर आप आंखों की थकान को दूर करना चाहते हैं तो लंबे समय तक लगातार स्क्रीन को देखने की भूल न करें।
पानी की कमी के कारण भी आंखों में कमजोरी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
अगर आप सही रोशनी में काम नहीं करेंगे तो भी आंखों पर जोर पड़ेगा। ऐसे में आपको रोशनी वाले कमरे में ही काम करना चाहिए।
यहां हमने जाना कि आंखों की थकान दूर करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran,