कुछ लोगों को सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।
सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए अदरक की चाय पीना शुरू कर दें। इस चाय में दूध का इस्तेमाल न करें और सुबह के समय इसे पिएं।
सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हल्दी का दूध पिएं। हल्दी के दूध के गुण बार-बार सांस फूलने की समस्या को दूर करते हैं।
श्वास नली को साफ करने के लिए पुदीने का रस पीना शुरू कर दें। इससे सांस लेने से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
सांस फूलने या सांस सही से न आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। इससे यह समस्या दूर हो सकती है।
गले की सफाई करने के लिए मुलेठी को उपयुक्त माना जाता है। चाय में मुलेठी डालकर पिएंगे तो सांस न आने की समस्या दूर हो जाएगी।
सांस न आने की समस्या से बचने के लिए तुलसी और शहद का पानी तैयार करें। इसका सेवन करने से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
सांस संबंधी किसी भी बीमारी का सामना करने वालों को ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इस चाय को पीने के कई अन्य लाभ भी शरीर को मिलते हैं।
यहां हमने जाना कि सांस न फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva