ठंड में ना खाएं ये 7 चीजें, पड़ जाएंगे लेने के देने


By Lakshita Negi27, Nov 2024 02:00 PMnaidunia.com

सर्दियों में कई खाने की चीजों से शरीर को नुकसान पहुच सकता हैं। जिससे आपकी बॉडी के डाइजेशन और फंक्शनिंग में असर पड़ सकता हैं। सही खान-पान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। कुछ ऐसी खाने की चीजों से बचें जिनसे आपकी हेल्थ खराब हो सकती है। इस लेख में जानें सर्दियों में किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए और उनकी जगह क्या खा सकते हैं।

ठंडी तासीर वाले फल

ठंड के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए तरबूज, खीरा और खरबूज जैसे ठंडी तासीर वाले फलों को खाने से बचें। इनसे आपको सर्दी जुकाम, बुखार बढ़ सकता है।

ज्यादा तला-भुना खाना

सर्दियों में ज्यादा ऑइली फूड्स को खाने से बचें। इनको खाने से आपका डाइजेशन खराब हो सकता हैं। तली हुई चीजें जैसे पकोड़े, समोसे और पराठे ज्यादा खाने से शरीर में सूजन भी हो सकती है।

ज्यादा मीठा खाना

मीठा तो कभी भी ज्यादा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता हैं साथ ही बहुत अधिक मीठा खाने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती हैं।

आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स

ठंड में सर्दी-जुकाम का खतरा ज्यादा होता हैं। ऐसे में आपकी तबियत खराब ना हो इसके लिए आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें। इससे आपका गला भी खराब हो सकता है और खांसी बढ़ सकती हैं।  

ज्यादा मसालेदार खाना

ऐसा खाना जिसमें बहुत सारा मसाला हो या तीखा हो उससे दूर रहें। इससे आपका डाइजेशन और गट हेल्थ पर खराब असर पड़ सकता है। जिससे पेट में जलन और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

फास्ट फूड और जंक फूड

सर्दियों में डाइजेशन कमजोर हो जाता है। इसलिए बाहर से जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और चिप्स खाने से आपकी इम्यूनिटी खराब हो सकती है। जंक फूड सर्दियों में शरीर को कमजोर बना सकता हैं।

कच्ची सब्जियां

सर्दियों में कच्ची सलाद या बिना पकी सब्जियों को खाने से बचें। कच्ची सब्जियों की तासीर ठंडी होती हैं। इनको खाने से आपके पेट में दर्द और परेशानी हो सकती हैं।

ठंड के मौसम में खुद के खान-पान का ख्याल रखें और बीमारियों के खतरे से बचें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

सिल्की बालों के लिए अंडा कैसे लगाएं?