आज हम आपको उन 7 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल यानी 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का करियर अब लगभग अंतिम मोड़ पर है। टी20 विश्व कप 2024 के बाद उनके संन्यास लेने की संभावना है।
शिखर धवन का करियर अब टीम इंडिया के लिए लगभग खत्म हो चुका है। नए खिलाड़ियों के कारण उनका चयन अब मुश्किल है। ऐसे में वो इस वर्ष संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
टीम इंडिया के लंबे कद के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी अब करियर के अंतिम छोर पर हैं। वो क्रिकेट को इस वर्ष अलविदा कह सकते हैं क्योंकि वो हमेशा चोट से परेशान रहते हैं।
विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के लिए भी अब टीम इंडिया के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं ऐसे में वो इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकते हैं।
विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के लिए भी अब टीम इंडिया के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं ऐसे में वो इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकते हैं।
रहाणे का करियर टीम इंडिया के लिए बेहद ही शानदार रहा है। लेकिन लगातार टीम से बाहर रहने के चलते उनकी वापसी अब मुश्किल है।
पुजारा टेस्ट क्रिकेट के एक जबरदस्त बल्लेबाज रह चुके हैं। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दिया जा रहा है। ऐसे में वो अब क्रिकेट को बाय बाय कह सकते हैं।
बल्लेबाज व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी कभी लगातार टीम के साथ नहीं जुड़ सके। वो भी अब अपने इंटरनेशनल करियर को गुड बाय कह सकते हैं।