टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज जून में होने वाला है और इसके तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। भारत ने इस बार अपनी तिकड़ी गेंदबाजों को उतारने का वादा किया है।
ऐसे तीन गेंदबाज हैं जो इस विश्व कप में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। उनकी गेंदबाजी की धार विपक्षी टीमों को परेशानी में डाल सकती है।
टीम इंडिया के प्रीमियम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खौफ पूरे विश्व के बल्लेबाजों में है। एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उन्होंने तीनों फॉर्मेटों में कमाल की गेंदबाजी की है।
टीम इंडिया की गेंदबाजी जसप्रीत पर पूरी तरह से आधारित है और इस वर्ष होने वाले टी 20 विश्व कप में वो इस मुकाम पर खरे उतर सकते हैं।
सिराज के लिए साल 2023 बेहद ही खास रहा है। सिराज ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। उनकी गेंदबाजी में काफी धार है।
सिराज के लिए साल 2023 बेहद ही खास रहा है। सिराज ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। उनकी गेंदबाजी में काफी धार है।
ऐसे में मोहम्मद सिराज के कंधे पर एक बार फिर से टीम इंडिया का भार हो सकता है। वो इस टी 20 विश्व कप में गदर मचा सकते हैं।
तेज गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद शमी को कौन भूल सकता है। शमी की गेंदबाजी किसी भी फॉर्मेट में शानदार रहती है। उन्हें खेल पाना इतना आसान नहीं होगा।
मोहम्मद शमी वो गेंदबाज हैं जिनके पास मिश्रण की कमी नहीं है। वो इन स्विंग, आउट स्विंग, रिवर्स स्विंग, बाउंसर तथा यॉर्कर मारने में माहिर हैं।