क्रिकेट से जुड़े ये 7 रोचक किस्से जानते है आप?


By Prakhar Pandey06, Dec 2023 10:53 AMnaidunia.com

क्रिकेट का खेल

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है। इस जेंटलमैन गेम से जुड़े कई ऐसे रोचक किस्से है जो ज्यादातर क्रिकेट फैंस को नहीं पता है। आइए जानते है।

नेल्सन स्कोर

क्रिकेट में नेल्सन स्कोर को पनौती माना गया है। क्रिकेटर्स की मान्यता है कि 111 के स्कोर पर अक्सर विकेट गिरता है। साथ ही, यह स्कोर आसानी से चेज भी किया जा सकता है।

सबसे तेज गेंद

शोएब अख्तर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद साल 2003 में वनडे विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी। यह गेंद 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंका गया था।

पहली बार 6 छक्के

रवि शास्त्री ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ओवर में लगातार 6 छक्के मारे थे। 1985 में मुंबई और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज के खिलाफ यह कारनामा किया था।

एक ओवर में अधिक रन

एक ओवर में सबसे अधिक 36 नहीं बल्कि 77 रन मारे गए है। यह कारनामा न्यूजीलैंड के एक घरेलू मैच में हुआ था। बैट्समैन को एक ओवर में अधिक से अधिक रन बनाने का मौका मिला था।

पहले होते थे 2 स्टंप

क्रिकेट की शुरुआत में पहले 2 ही स्टंप हुआ करते थे। साल 1975 तक दो स्टंप हुआ करते थे। एक मैच के दौरान गेंद दोनों स्टंप के बीच में से चली गई और नॉट आउट दिया गया। इसके पश्चात ही तीन स्टंप पेश किया गया था।

लगातार 4 मैन ऑफ द मैच

अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में लगातार 4 मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड सौरव गांगुली ने जीता था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया।

ऊन के कपड़े से बनी थी गेंद

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 1720 में क्रिकेट की गेंद ऊन या कपड़े से बनाई गई थी। लेदर गेंद पहली बार 1744 में हुआ था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सबसे जुदा है 'डंकी' का ट्रेलर, बन सकती है साल की सबसे बड़ी फिल्म