आउट शाह रुख खान की आने वाली फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में चार दोस्तों के बारे में दिखाया गया है, जो पूरे समय मस्ती के मूड में रहते हैं।
इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी के कुछ ऐसे सीन्स हैं जो थ्री इडियट की याद दिलाते हैं। यह फिल्म 21दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
4 दोस्तों पर बनी यह फिल्म जिसमें सभी विदेश जाना चाहते हैं , लेकिन ड्रॉप 4 में देश के लिए अटूट प्यार दिखाया गया है। इसकी ट्रेलर 3 मिनट 21 सेकंड का है।
इस मूवी में शाह रुख खान हार्डी पंजाब के एक गांव में पहुंचते हैं और मनु, सुखी, बल्लू और बग्गू मिलते हैं। कहानी 1995 की दिखाई गई है।
ट्रेलर में कई अलग अलग भावनाओं को एक फ्रेम में दिखाने की कोशिश की गई है। चाहे वो देश के लिए प्यार हो, दोस्ती के लिए हो, परिवार के लिए हो या अपने लिए।
ट्रेलर में कई अलग अलग भावनाओं को एक फ्रेम में दिखाने की कोशिश की गई है। चाहे वो देश के लिए प्यार हो, दोस्ती के लिए हो, परिवार के लिए हो या अपने लिए।
इस ट्रेलर के अंत में शाह रुख खान को बॉर्डर पर लड़ाई करते हुए देखा गया है। शाह रुख खान के बूढ़े अवतार को भी दिखाया गया है, जो पूरी कहानी को सुना रहा है।
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक साधारण फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब वह एक बार फिर फैंस को तूफानी यात्रा करवाने के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। सभी जगहों पर इसी के चर्चे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में यह लग रहा है कि यह साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है।