फिट रहने की इच्छा सभी की होती है, लेकिन बेहद कम लोग मेहनत करना पसंद करते हैं। आज बात कर रहे हैं कि कुछ आसान आउटडोर एक्सरसाइज करने से मोटापा कैसे कम किया जा सकता है।
सुबह के समय जॉगिंग करने जरूर जाएं। अगर आप इस रूटीन को फॉलो करते हैं तो वेट लॉस जर्नी आसान हो जाएगी।
हेल्थ एक्सपर्ट्स वजन कम करने के लिए साइकिलिंग की सलाह देते हैं। रोजाना 30 मिनट के लिए साइकिल चलाने से आपका शरीर बिल्कुल फिट हो जाएगा।
तैराकी करने से भी पेट की चर्बी कम होती है। खास बात है कि स्विमिंग आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं।
घर से बाहर जाकर क्रिकेट, फुटबॉल या वॉलीबॉल खेलना अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना कुछ देर के लिए इस तरह के स्पोर्ट्स खेलेंगे तो शरीर फिट रहेगा।
खाना खाने के बाद टहलने जरूर जाएं। इससे खाना पचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, मोटापे से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।
आम बोलचाल की भाषा में इस एक्सरसाइज को रस्सी कूदने के नाम से भी जाना जाता है। स्किपिंग करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं।
मोटापा कम करना चाहते हैं तो स्क्वाट जंप लगाना बिल्कुल न भूलें। इससे वजन को नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद मिलती है।
यहां हमने जाना कि मोटापा कम करने के लिए कौन-सी आउटडोर एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ