इन 7 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, कदम चूमेगी सफलता


By Sahil22, Aug 2024 05:18 PMnaidunia.com

शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें

हिंदू धर्म में मंत्रों का खास महत्व माना जाता है। सफलता हासिल करने के लिए भी आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं, जिससे करियर में निरंतर कामयाबी हासिल होगी।

गायत्री मंत्र

मन को शांत करने के लिए ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।’ इसका जाप करने से काम में मन लगेगा।

महालक्ष्मी मंत्र

माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके लिए रोजाना ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।’

गणेश मंत्र

काम में मन नहीं लग रहा है या फिर सफलता नहीं मिल पा रही है तो ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। इससे करियर में आने वाली अड़चन दूर हो जाएगी।

हनुमान मंत्र

संकट से मुक्ति पाने के लिए बजरंगबली के मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः।’ का जाप करें। इससे साहस, शक्ति और विजय की प्राप्ति होगी।

दुर्गा मंत्र

करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो दुर्गा मां की पूजा करें। इसके लिए उनके मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।’ का नियमित तौर पर जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र

करियर में एक के बाद एक अड़चन का सामना करना पड़ रहा है तो महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।’ का जाप करें।

सूर्य मंत्र

सूर्य देव के मंत्र ‘ॐ सूर्याय नमः।’ का नियमित जाप करने से करियर में सफलता मिल सकती है। आप चाहे तो सूर्य देव को जल भी अर्पित कर सकते हैं।

यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से करियर में सफलता मिलती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कनेर का फूल कौन से भगवान को चढ़ाया जाता है?