कुबेर देवता इस मूलांक की लड़कियों पर करते हैं पैसों की बरसात


By Ayushi Singh02, Jul 2024 06:00 PMnaidunia.com

अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यक्ति के जन्मतिथि से ही मूलांक के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही, भविष्य और व्यवहार के बारे में भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक की लड़कियां पर रहती है कुबेर देव की कृपा

मूलांक 7

जिन लड़कियों का जन्म 7,16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। ऐसी लड़कियों पर कुबेर देवता कृपा बनी रहती है और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

जन्म से भाग्यशाली

मूलांक 7 वाली लड़कियां जन्म से ही बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये न अपने परिवार के लिए लकी होती है, बल्कि शादी के बाद ससुराल वालों के लिए भी भाग्यशाली होती है।

नाम रौशन

ऐसी लड़कियां जहां भी जाती हैं अपने साथ परिवार का नाम रौशन करती है। इनकी यह खूबी है कि खुद के साथ सभी लोगों को खुश रखना जानती है।

साथ देता है भाग्य

मूलांक 7 वाली लड़कियां को मनचाही सफलता मिलती है और उनका भाग्य भी हमेशा उनका साथ देता है। जिस भी कार्य को मन लगाकर करती है, उसमें सफल जरूर होती है।

कुबेर देव की कृपा

मूलांक 7 वाली कन्याओं पर कुबेर देव की विशेष कृपा रहती है। इसलिए शादी के बाद कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होती है। बल्कि जहां जाती है वहां कुबेर देव का वास हो जाता है।

बिजनेस में सफल

मूलांक 7 की लड़कियां अपना खुद का बिजनेस करने में काफी सफल होती हैं। इनका दिमाग सफल व्यापारियों से भी ज्यादा चलता है और बिजनेस किस तरीके से मुनाफा कमाना है यह बहुत अच्छे से जानती है।

भविष्य का अनुमान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक के जरिए किसी व्यक्ति की परिस्थितियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही, स्वभाव के बारे में भी जान सकते हैं।

मूलांक 7 की लड़कियां पर कुबेर देव की कृपा रहती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

एलोवेरा के उपाय से करोड़पति कैसे बन सकते हैं?