वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा कैसे बनाएं?


By Ayushi Singh02, Jul 2024 07:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनाते हैं, तो हमेशा सुख शांति बनी रहती है, वहीं अगर घर बनाते समय वास्तु का ख्याल नहीं रखा जाए तो हमेशा अशांति और कलह बना रहता है, जिससे भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा कैसे बनाएं-

घर की नींव खुदाई

घर बनवाने से पहले नींव की खुदाई उत्तर और पूर्व की दिशा में करवाएं। बल्कि पश्चिम की दिशा को सबसे अंत में खोदना चाहिए। इससे किसी प्रकार का वास्तुदोष नहीं रहता।

घर का मेन गेट

घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए। अगर मेन गेट उत्तर दिशा में रखना संभव नहीं है तो इसे पूर्व और उत्तर पूर्व  दिशा में होना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

खिड़की

घर बनवाने से पहले खिड़कियों की जगह हमेशा उत्तर व पूर्व  में होनी चाहिए और बड़ी खिड़की बनवाने का प्रयास करें। इससे घर में हमेशा प्रकाश बना रहता है।

घर का आंगन

घर में आंगन होना बहुत जरुरी होता है और  इसे पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए। छोटा ही सही, पर आंगन होना चाहिए। इसे बनवाने से सूरज की रोशनी बनी रहती है।

रसोईघर

रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। किचन में रखे जाने वाले  सामानों को भी सही दिशा में रखें। इससे घर में सुख के साथ-साथ समृद्धि भी आती है।

स्टडी रूम

बच्चों के लिए स्टडी रूम बनवाते समय दिशा का ध्यान चाहिए। इसे उत्तर पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। अगर किसी कारण से परेशानी आती है, तो पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में भी बनाया जा सकता है।

शौचालय की दिशा

घर में शौचालय की दिशा सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसके लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा अच्छी मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का नक्शा ऐसे बनवा सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कुबेर देवता इस मूलांक की लड़कियों पर करते हैं पैसों की बरसात