इन 7 गलतियों से हमेशा फूला रहता है पेट


By Sahil31, Jul 2024 01:10 PMnaidunia.com

पेट फूलने के कारण

कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या हमेशा परेशान करती है। पेट फूलने के कई कारण होते हैं। ऐसा ज्यादातर खानपान से जुड़ी गलतियों की वजह से होता है।

भूख से ज्यादा खाना

व्यक्ति को कभी भी भूख से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर आप भूख से ज्यादा खाना खाएंगे तो गैस बनने और पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

खाना खाते समय पानी पीना

घर के बड़े बुजुर्ग भी खाना खाते समय पानी न पीने की सलाह देते हैं। दरअसल, खाने के साथ पानी पीने से पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है।

फास्ट फूड ज्यादा खाना

जंक और फास्ट फूड ज्यादा खाने की वजह से एसिडिटी हो जाती है। पेट में गैस बनने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है।

खाना चबाकर न खाना

जब खाना चबाकर खाया जाता है तो उसे पचाने में आसानी होती है। अगर आप खाना चबाकर नहीं खाएंगे तो ज्यादातर समय पेट फूलने की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ज्यादा नमक का सेवन करना

पेट फूलने की समस्या का एक अहम कारण नमक ज्यादा खाना भी है। इस समस्या से बचने के लिए आज से ही नमक कम खाना कम कर दें।

क्रोनिक स्ट्रेस

जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक तनाव में रहता है तो उसे क्रोनिक स्ट्रेस कहा जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तनाव की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर न देखें। विषय से जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि हमेशा पेट फूलने के पीछे कौन-सी गलतियां जिम्मेदार होती हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कैसे पता चलेगा कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है?