आंखों की थकान को चंद मिनटों में गायब करेंगे ये सरल उपाय


By Shivansh Shekhar23, Aug 2024 05:08 PMnaidunia.com

आंखों की थकान की समस्या

आजकल बढ़ते धुंध और ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण आंखों में थकान और जलन की समस्या आम बात बन गई है। इससे काफी लोग प्रभावित होते हैं। आइए इससे बचने के 7 उपायों के बारे में जानते हैं।

आंखों के लिए रोज वाटर

रोज वाटर यानी गुलाब जल कई बीमारियों में कारगर माना जाता है। गुलाब जल के नियमित इस्तेमाल से होने वाली जलन और थकान की समस्या दूर हो सकती है।

कोल्ड मिल्क है कारगर

दूध सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि आंखों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। आंखों की थकान और जलन को दूर करने के लिए ठंडा दूध लें और उसमें रुई डुबोकर आंखों के ऊपर रखें।

टी बैग होता है लाभदायक

आंखों की थकान और जलन से बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे में ठंडे टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों को ठंडक देने में यह सक्षम होता है। आंखों में हुई सूजन को भी कम कर देता है।

खीरा आंखों के लिए उपयोगी

आमतौर पर फेस मसाज कराते समय पार्लर वाले आंखों पर खीरा रख देते हैं। खीरे की स्लाइस का इस्तेमाल आप घरेलू नुस्खे के तौर पर आंखों को ठंडक देने के लिए कर सकते हैं।

कच्चा आलू से होगा फायदा

कच्चा आलू सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि आंखों में भी कारगर माना जाता है। कच्चा आलू को स्लाइस करके फ्रिज में रखें, फिर ठंडा होने पर आप अपनी आंखों पर रखें।

एलोवेरा भी है असरदार

आंखों की जलन या थकान दूर करने के लिए एलोवेरा जेल भी कारगर माना जाता है। आप एलोवेरा जेल में गुलाब जल की कुछ ड्रॉप डालकर आंखों के आसपास लगाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट के गंदे बैक्टीरिया को मारने के लिए क्या करें?