सुबह मिलते हैं ये 7 संकेत, तो समझ ले अच्छा बीतेगा दिन


By Prakhar Pandey26, Feb 2024 03:19 PMnaidunia.com

सुबह के समय

अक्सर लोग सुबह के समय में कुछ ऐसा देखना चाहते है, जिससे उनका दिन अच्छा बीते। आइए जानते है सुबह मिलने वाले किन 7 संकेतों से यह समझा जा सकता है कि आपका दिन कैसा रहने वाला है?

कन्या का दिखाई देना

सुबह के समय नींद से उठते ही कन्या का दिखाई देना काफी शुभ संकेत माना जाता है। अगर सुबह उठते ही आपको कन्या दिखा जाए तो इसका अर्थ है कि आपका दिन शुभ रहने वाला है।

शंखनाद और मंदिर की घंटियां

सुबह उठते ही शंखनाद या मंदिर की घंटियां सुनाई देना भी बेहद शुभ माना जाता है। सुबह-सुबह कानों में पड़ने वाले ये मधुर स्वर आपके मन को प्रसन्न कर देते है।

सफाईकर्मी का दिखना

सुबह के समय घर से निकलते ही सफाई कर्मी का दिखना भी अच्छे दिन बीतने का संकेत होता है। सुबह के समय में ऐसे संयोग आपका दिन भी बना सकते है।

गौ माता का आगमन

अगर घर में आपके हर दिन गौ माता का आगमन हो रहा है तो यह भी एक प्रकार का शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत भविष्य में जल्द सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है।

श्रृंगार की हुई महिला

अगर आपको सुबह में श्रृंगार की हुई महिला दिखती है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। यह भी इस बात का संकेत होता है कि आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

इन वस्तुओं का दिखना

सुबह के समय नारियल, शंख, फूल, हंस या मोर दिखाई देता है तो यह भी एक प्रकार का शुभ संकेत होता है। सुबह में इन वस्तुओं का दिखना भी दिन के अच्छे बीतने का एक संकेत होता है।

बच्चों को देखना

छोटे बच्चों में ईश्वर का वास होता है। ऐसे में अगर आपके घर में छोटे बच्चे या शिशु आपको अचानक देखकर मुस्कुरा दे तो यह एक प्रकार का शुभ संकेत माना जाता है।

अगर सुबह के इन शुभ संकेतों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि के आशीर्वाद से करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, 10 दिन में दिखेगा असर