ये 7 संकेत बताते हैं अच्छा जाएगा आपका दिन


By Sahil02, May 2024 10:25 AMnaidunia.com

अच्छे दिन के संकेत

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सुबह कुछ चीजों को देखने पर शुभ संकेत मिलते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

श्रृंगार की गई महिला का दिखना

सुबह किसी श्रृंगार की गई महिला का नजर आना शुभ होता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ऐसी महिला को देखने वाले का दिन अच्छा गुजरता है।

मंदिर की घंटी सुनाई देना

शास्त्रों में मंदिर की घंटी की ध्वनि को शुभ बताया गया है। यदि सुबह उठते ही मंदिर की घंटी सुनाई देती है तो समझ लें आज का दिन अच्छा जाएगा।

शंख सुनाई देना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शंख की ध्वनि को पवित्र माना जाता है। सुबह के समय शंखनाद सुनाई देना एक अच्छा संकेत होता है।

मोर का नजर आना

यदि सुबह उठने के बाद मोर के दर्शन होते हैं तो समझ लें कि आपका दिन अच्छा जाएगा। खासतौर पर आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

सफाई कर्मचारी का दिखाई देना

सुबह के समय घर के बाहर सफाई कर्मचारी का नजर आना भी शुभ माना जाता है। इससे संकेत मिलता है कि आपका दिन अच्छा जाएगा।

दूध या दही का दिखना

सुबह उठने के बाद दूध या दही का नजर आना अच्छा माना जाता है। इससे भी पता चलता है कि आपका आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

छोटी कन्या का दिखाई देना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, छोटी कन्या को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिन लोगों को सुबह के समय छोटी कन्या नजर आती है उनका पूरा दिन सुख-शांति से जाएगा।

सुबह के समय कुछ शुभ संकेत नजर आने से पता चलता है कि आपका दिन अच्छा जाएगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Importance of Sesameon: सूर्य व शनि के मधुर संबंध का प्रतीक है तिल व गुड़