मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोग छोटी-छोटी बातों का भी तनाव ले रहे हैं। इसके साथ ही, एक्सरसाइज और डाइट का ध्यान नहीं रख रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ता जा रहा है।
तनाव कम करने का सबसे कारगर तरीका है सकारात्मक सोच रखना। जीवन के प्रति ज्यादा नकारात्मक होने से मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।
डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करने से तनाव कम होता है। इसके अलावा, अनहेल्दी चीजों को खाना बंद कर दें।
दिमाग को शांत करने के लिए संगीत सुनना बेहतर विकल्प है। अगर आप अपने पसंदीदा सॉन्ग सुनेंगे तो स्ट्रेस आसानी से दूर हो सकता है।
तनाव कम करने का एक असरदार उपाय व्यायाम करना भी है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से दिमाग रिलैक्स होता है और गैर जरूरी विचार भी कम आते हैं।
आप अपनी क्षमता के अनुसार मेडिटेशन कर सकते हैं। ध्यान के जरिए मन और दिमाग दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
तनाव बढ़ने की स्थिति में दोस्तों से मुलाकात करें। ऐसा करने से आपका गैर जरूरी विषयों की चिंता से ध्यान हट जाएगा।
मॉर्डन लाइफ में सभी का स्क्रीन टाइम बढ़ चुका है। कई रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम होने की वजह से से भी तनाव बढ़ जाता है।
यहां हमने जाना कि तनाव कम करने के लिए किन टिप्स को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ