बालों के लिए नारियल का तेल रामबाण माना जाता है, लेकिन इसमें 2 चीजों को मिलाकर बाल में लगाएं, तो दोगुना तेजी से फायदे मिल सकते है।
विटामिन की कमी और गलत खानपान की वजह से लोगों में बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से फैलती जा रही है। उन्हीं में से एक सफेद बालों की है।
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आपके बाल भी काले और लंबे हो। बाल और चेहरे से ही इंसान की खूबसूरती बढ़ती है।
सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में 2 चीजों को डालकर मिश्रण बनाना चाहिए। आइए जानते है। इसका मिश्रण कैसे तैयार करना चाहिए।
इसको बनाने के लिए 1 कटोरी नारियल, 1 चम्मच आंवला पाउडर और 10-12 करी पत्ते लें। करी के पत्तों को पीस लें।
एक पैन नारियल तेल गर्म करें। उसी पैन में आंवला पाउडर और करी पत्ता डालकर हल्का भून लें। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें और इसको 10 घंटे के लिए छोड़ दें।
इस मिश्रण को किसी कांच की बोलत में स्टोर कर लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार नारियल तेल का मिश्रण बालों में लगाएं।
नारियल तेल में इन 2 चीजों को डालकर बाल में इसका मिश्रण लगाने से सफेद बाल जल्दी काले होने लगते है। इसके साथ ही, बाल लंबे भी होते है।
नारियल तेल और इन 2 चीजों का मिश्रण बालों के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com के साथ