गट हेल्थ सुधारने के लिए 7 सुपरफूड्स


By Sahil11, Oct 2024 06:17 PMnaidunia.com

गट हेल्थ के लिए सुपरफूड्स

आंतों की सेहत दुरुस्त रखने के लिए कुछ सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। चलिए इन फूड्स के बारे में जान लेते हैं।

दही खाएं

गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए दही का सेवन जरूर करना चाहिए। पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में दही मदद करती है।

फाइबर युक्त फल

पेट और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त फलों को डाइट का हिस्सा बनाएं। माना जाता है कि इससे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केले जैसी फाइबर युक्त सब्जियों को आज से ही खाना शुरू कर दें। इससे आंतों की सूजन को कम करना आसान हो जाता है।

ओट्स खाएं

रोजाना ब्रेकफास्ट में ओट्स खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे आंतों संबंधी समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

अदरक चबाएं

आंतों के स्वास्थ्य के लिए अदरक को चबाना शुरू कर दें। माना जाता है कि अदरक के गुण इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। 

नट्स और बीज खाएं

हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए नट्स और बीज को डाइट का हिस्सा बना लें। इससे पेट और आंतों की सेहत को लाभ मिलेगा।

जूस पिएं

आंतों के लिए कुछ हेल्दी फलों के जूस का सेवन भी आप कर सकते हैं। जूस ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।

यहां हमने जाना कि आंतों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

कम खाने के बाद भी बढ़ता है वजन? इन कारणों पर ध्यान दें