अक्सर लोग खाना खाने के बाद कुछ ऐसा काम करते है जो उनकी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते है की लंच और डिनर के बाद कौन से काम नहीं करने है।
शरीर में जब तक खाना पूरी तरह पच नहीं जाता है। तब तक उसके पोषक तत्व बॉडी में नहीं लगते है।
खाने के तुरंत बाद चाय पीने से भी शरीर के पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। चाय को खाने के 2-3 घंटे बाद ही पीना चाहिए।
खाने के बाद अक्सर लोग बेल्ट ढीली कर लेते है। ऐसे नहीं करना चाहिए क्योंकि यह इस बात का संकेत है की आप ओवरइटिंग कर रहे है।
खाने के बाद तुरंत नहीं नहाना चाहिए, इससे आपके ब्लड सर्कुलेशन पर फर्क पड़ सकता है और आपका पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है।
खाने के तुरंत बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने से करीब 2 घंटे बाद ही फल खाना चाहिए।
सिगरेट या अल्कोहल का नशा हमेशा ही शरीर के लिए हानिकारक होता है। खाने के तुरंत बाद ये आपकी शरीर को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
अक्सर लोग वजन घटाने की कोशिश में खाने के तुरंत बाद ही एक्सरसाइज करने लग जाते है। ऐसे नहीं करना चाहिए इससे आपकी शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। खाने के बाद आप वॉकिंग कर सकते है।