शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए हेल्थ एक्सपर्ट ताजे फल खाने की सलाह देते हैं। फल विटामिन व फाइबर के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
अधिकांश लोग फलों को छीलकर खाते हैं, लेकिन कुछ फलों के छिलकों में भी काफी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं और इन्हें छिलके सहित खाना चाहिए।
सेब के छिलकों में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते हैं।
नाशपाती पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। नाशपाती के छिलके हटाकर खाते हैं, तो पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
चीकू को छिलके सहित खाने से लाभ होता है। चीकू का छिलका पोटैशियम, आयरन, फोलेट और पैंटोथेनिक एसिड का प्रमुख स्रोत होता है।
आलूबुखारे भी छिलके के साथ खाना चाहिए। इसमें क्लोरोजेनिक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सेहत के लिए लाभदायक होता है।
कीवी को भी छिलके सहित खाने से फाइबर की मात्रा तीन गुना मिलती है। कीवी का छिलका विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, इसलिए इसे बिना छीले खाना चाहिए।