ये 7 वर्कआउट्स से घर में मजबूत बनेंगी मसल्स


By Lakshita Negi27, Dec 2024 05:20 PMnaidunia.com

घर पर बिना जिम जाए स्ट्रांग मसल्स

क्या आप भी घर पर बिना जिम जाए स्ट्रांग मसल्स बनाना चाहते हैं? आपका यह सपना सच हो सकता है। आज हम आपको ऐसे 7 खास वर्कआउट्स के बारे में बताएंगे जिनको घर पर आराम से किया जा सकता है और स्ट्रांग, फिट बॉडी बन सकती है।

घर में वर्कआउट्स क्यों करें?

जिम जाने का वक्त नहीं है या वहां जाने की वजह से समय और पैसा बर्बाद होता है, तो घर में वर्कआउट करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। दिन का थोड़ा सा टाइम सही वर्कआउट्स के लिए निकालें।

मसल्स के लिए पुश-अप्स

पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं, जो चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स को मजबूत करती हैं। यह वर्कआउट आपको घर पर आसानी से स्ट्रांग मसल्स बनाने में मदद करेगा।

मसल्स के लिए स्क्वाट्स

स्क्वाट्स करने से लोअर बॉडी टोन होती है। इसे करने से थाई, ग्लूट्स और बट्स स्ट्रांग होते हैं। इसे करने से थाई फैट और बैली फैट भी कम होता है।

मसल्स के लिए प्लैंक

प्लैंक करने से कोर और एब्स को स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। अपनी बॉडी को सीधा रखते हुए कोहनी और पैरों के पंजों पर सपोर्ट लें। इसे करने से पीठ स्ट्रांग होती है।

मसल्स के लिए बर्पीज

बर्पीज करने से पूरी शरीर की एक्सरसाइज होती है, जो कार्डियो के साथ मसल्स को भी टोन करती है। इसे करने से फुल-बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाया जाता है।

मसल्स के लिए लंजेस

लंजेस करने से आपके पैर और ग्लूट्स स्ट्रांग होते हैं। इस वर्कआउट से बॉडी के लचीलेपन को बढ़ाया जाता है और पैरों की ताकत भी स्ट्रांग होती है।

मसल्स के लिए डिप्स

डिप्स ट्राइसेप्स को टोन करने के लिए बहुत अच्छा वर्कआउट हैं। इसके लिए आपको एक बेंच या कुर्सी की जरूरत होती है। यह वर्कआउट आर्म्स और चेस्ट मसल्स को स्ट्रांग करता है।

माउंटेन क्लाइम्बर

यह एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है जो आपकी कोर, पैर और कंधों को स्ट्रांग करता है। इसे करने से बॉडी की ताकत और स्टैमिना दोनों को बढ़ाया जा सकता हैं।

इन वर्काउट को करके आप अपने मन और दिमाग को शांत कर सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

गूलर खाने से सेहत को होते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे