वजन बढ़ाने के लिए रोजाना करें सिर्फ ये 7 काम


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 08:25 AMnaidunia.com

कैसे बढ़ाएं वजन ?

वजन घटाना और बढ़ाना दोनों ही मुश्किल काम होता है। जो मोटे है वो पतले होना चाहते है और जो पतले है वो मोटे होना चाहिए। आइए जानते है किन कामों को करके आप जल्द वजन बढ़ा सकते है।

हाई प्रोटीन फूड

वेट कम होने पर मांसपेशियां कमजोर होने का खतरा भी रहता है। हाई प्रोटीन फूड्स जैसे कि कई प्रकार की दालें, छोले, राजमा, लोबिया, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट का सेवन जरूर करें।

लगातार गैप में ले मील

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए दो मील के गैप के बीच में कुछ खाते रहना चाहिए। लड्डू, मिल्कशेक, पनीर सैंडविच, खजूर, कॉर्न सैलेड, बादाम-किशमिश आदि खा सकते है। इनके सेवन से तेजी से आपका वेट बढ़ेगा।

हेल्दी फैट के लिए खाएं ये चीजें

अच्छे फैट के लिए तिल, बादाम, अखरोट, पिस्ता, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, तरबूज के बीज, मूंगफली आदि खा सकते है। इससे आपका हेल्दी फैट बढ़ेगा।

इन तेलों का करें इस्तेमाल

खानपान में तेल से बनने वाले फूड का भी महत्व होता है। हेल्दी फैट के लिए जैतून, सूरजमुखी, तिल, घी, सरसों और नारियल के तेल का अपने खानपान में प्रयोग करें।

मिनी डाइट

वजन बढ़ाने के लिए 1 बार से अधिक छोटे-छोटे मील लेते रहना चाहिए। एक साथ ज्यादा खाने के प्रयास से आपको अपच और अन्य पेट की समस्याएं हो सकती है।

फल सब्जियों का सेवन

फल सब्जियों के सेवन से भी आप अपने वेट को बढ़ा सकते है। फलों में आम, चीकू, केला, अंगूर, खजूर आने से तेजी से वजन बढ़ता है। सब्जियों में आप आलू,अरबी, शकरकंद खाकर भी वजन बढ़ा सकते है।

पर्याप्त नींद और एक्सरसाइज

शरीर में वजन बढ़ाने की दिशा में बदलाव के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी होता है। कुछ चुनिंदा एक्सरसाइज करने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अमरूद की मदद से बनाएं ये फेसपैक, बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो