डाई से छिपाते हैं सफेद बाल? इन उपायों से करें काले


By Sahil09, Dec 2023 07:25 PMnaidunia.com

बालों से जुड़ी परेशानियां

खराब लाइफस्टाइल का बुरा असर बालों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इसकी वजह से हेयर फॉल, कमजोर बाल और बालों का सफेद होने जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

प्रीमेच्योर व्हाइट हेयर

लड़के और लड़कियां दोनों ही प्रीमेच्योर व्हाइट हेयर से परेशान रहते हैं। बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर भी इस समस्या का समाधान नहीं होता है।

क्या डाई से छिपाते हैं बाल?

सफेद बालों को काले बनाने के लिए कुछ लोग डाई या हेयर कलर की मदद भी लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जरूरत से ज्यादा डाई करना बालों की सेहत के लिए सही नहीं है।

नेचुरली काले होंगे बाल

बालों को नेचुरली ब्लैक करने के लिए आप घर पर ही कुछ पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इनमें प्रयोग होने वाली चीजों का नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

आंवला-नारियल तेल

आंवला और नारियल तेल बालों पर लगाने से सफेदपन को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, हेयर फॉल समेत कई अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

मेहंदी और नारियल तेल

मेहंदी की कुछ पत्तियों को धूप में सुखा लें। इसके बाद एक कटोरी में नारियल तेल को भी गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें मेहंदी की पत्तियों को डाल दें। बाद में इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं।

मेथी का करें इस्तेमाल

रातभर मेथी को पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह पीसकर मेथी का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों की जड़ों पर लगाएं और कुछ देर बाद शैंपू से स्कैल्प को धो लें।

प्याज का रस

बालों को काला करने के लिए प्याज का इस्तेमाल भी असरदार है। प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से फायदा देखने को मिलेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंतों की सफाई करती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां