आंखों के नीचे काले घेरे कई कारणों के चलते हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे आप अपना सकते हैं।
डार्क सर्कल्स साफ करने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार खीरे के टुकड़े आंखों पर रखकर लेट जाएं। महीने भर में आपको इसका असर देखने को मिल जाएगा।
डार्क सर्कल्स हटाने के लिए बादाम का तेल लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। हल्के हाथ या कॉटन की मदद से बादाम के तेल से मालिश जरूर करें।
आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। स्किन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एलोवेरा के गुण डार्क सर्कल्स हटाने में मददगार साबित होते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेट रखा जा सकता है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कारण भी डार्क सर्कल्स होते हैं।
विटामिन सी, ई और आयरन से भरपूर फूड्स खाना शुरू कर दें। ऐसे फूड्स त्वचा पर चमक लाते हैं और डार्क सर्कल्स को हटाते हैं।
काले घेरे दूर करने के लिए टमाटर के रस में नींबू मिलाकर लगाएं। यह त्वचा को नेचुरल निखार देने में काफी हद तक मदद करता है।
ठंडे दूध में रुई डुबोकर काले घेरों पर लगाना शुरू कर दें। ऐसा शाम के समय करें और लगातार 1 महीने तक इस तरीके को अपनाएं।