आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में और टाइट रूटीन के चलते स्ट्रेस से बच पाना मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसा रूल है जो आपको स्ट्रेस कम करने में मदद करेगा और तनाव मुक्त बना सकता है? आइए इस लेख में जानें कौन सा रूल स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकता है ।
8-8-8 रूल एक ऐसा तरीका है जिसमें दिन को तीन पार्ट में डिवाइड करके अपने काम, आराम और एंटरटेनमेंट के लिए टाइम निकाल सकते हैं। इसमें दिन के 24 घंटे को तीन बराबर टाइम पीरियड में बांटा जाता है जैसे 8 घंटे काम, 8 घंटे नींद और 8 घंटे अपने लिए।
दिन के 8 घंटे काम, पढ़ाई या किसी प्रोडक्टिव एक्टिविटी के लिए रखें। यह रूल हमें सिखाता है कि काम के टाइम फोकस करें, लेकिन इसे पूरी लाइफ का हिस्सा न बनने दें।
अच्छी और हेल्दी बॉडी के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। 8 घंटे की नींद में शरीर और दिमाग प्रॉपर रेस्ट कर पाते हैं। इससे आप अगले दिन एक्टिव, फ्रेश और एनर्जेटिक रहते हैं। इस रूल में भी नींद को प्रायोरिटी देने पर जोर दिया गया है।
इस रूल में बचे लास्ट के 8 घंटों में आप ऐसे काम करें, जो आपको करना पसंद हों। इससे आपको अच्छा महसूस होता है। 8-8-8 रूल का यह हिस्सा स्ट्रेस कम करने और सेल्फ कंट्रोल करने में मदद करता है।
8-8-8 रूल आपको अपने टाइम को सही तरह से डिवाइड करना सिखाता है। जिससे लाइफ के हर जरूरी काम को पूरा टाइम मिल पाता है। इस रूल से शरीर, दिमाग और आत्मा को प्रॉपर और बराबर महत्व मिलता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है।
अपनी दिनचर्या का रूटीन बनाकर बैलेंस करने से स्ट्रेस अपने आप कम हो जाता है। पूरी नींद लें और खुद के लिए टाइम निकालें इससे मेंटल हेल्थ ठीक रहती है। इसके अलावा, काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ती है, जिससे टाइम पर काम पूरा हो पाता है।
यह रूल ने केवल स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इससे आपकी लाइफ हेल्दी और हैप्पी होगी। इससे आप टाइम मैनेज करना सीखेंगे, जो हर काम को आसान करने के लिए जरूरी है।
8-8-8 रूस से आप भी अपनी लाइफ को स्ट्रेस-फ्री और आसान बना सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।