कच्ची न खाएं ये 8 चीजें, हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां


By Ritesh Mishra30, Dec 2024 02:44 PMnaidunia.com

कई लोग सब्जियों, अंडों व अन्य चीजों का सेवन कच्चा करना पसंद करते हैं। लेकिन, कुछ चीजों का सेवन कच्चा नहीं करना चाहिए। इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। चलिए जानते हैं उनके बारें में-

बैंगन

बैंगन को कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें सोलनिन होता है, जिसके कारण एलर्जी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण जैसे पेट दर्द, ऐंठन, दस्त, उल्टी, मतली, सिरदर्द आदि देखने को मिल सकते हैं।

कच्ची मशरूम

कभी-कभी कुछ खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन शारीरिक परेशानी का कारण भी बन सकता है। हालांकि बटन मशरूम को कच्चा खाना सुरक्षित है, लेकिन कई जंगली मशरूम में टॉक्सिन होते हैं, जो खाने पर हानिकारक हो सकते हैं।

कच्चा अंडा

कई लोगों को कच्चे अंडा का सेवन करने का शौक होता है। खासकर बॉडी-बिल्डिंग करने वाले लोगों को, वो इसे कच्चा खा लेते हैं। यह फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।

आलू

अगर आलू ठीक से न पकाया जाए तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आलू में पाए जाने वाला सोलेनाइन एक जहरीला पदार्थ है, इसके सेवन से मतली, उल्टी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।

कच्चा कद्दू

कद्दू की सब्जी हम सभी खाते हैं। लेकिन, इसको अगर कच्चा खाया जाए तो यह जल्दी नहीं पकता है। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

फूलगोभी

फूलगोभी में नुकसानदायक कीड़े मौजूद होते हैं। इन्हें कच्चा खाने से पेट खराब हो सकता है। अपच के कारण डकार की समस्या हो सकती है।

कच्ची लौकी

लौकी का सेवन भी कच्चा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके गूदे को थोड़ा-सा भी कच्चा या अधपका खाने से पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं।

इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दही के साथ ये 5 चीजें खाने से बिगड़ सकती है तबीयत