ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कुछ गलतियां करने की वजह से घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। अगर आप इस तरह की कोई भी भूल कर रहे हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें।
जिस घर में माता-पिता का अपमान किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी नहीं टिकती है। धन की देवी की नाराजगी के कारण ऐसे लोगों को धन के अभाव में जीवन गुजारना पड़ता है।
धन की देवी को क्रोध से नफरत है। यही कारण है कि अत्यधिक क्रोधी व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी कभी भी लंबे समय के लिए वास नहीं करती हैं।
रात के समय कुछ लोग किचन में झूठे बर्तन छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गंदगी वाली जगह पर मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।
घर की उत्तर दिशा में कूड़ा रखने की गलती न करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिशा में कूड़ा-कचरा रखने से धन की देवी नाराज हो जाती हैं।
जिस घर में सूर्यास्त होने के बाद झाड़ू लगाया जाता है, वहां पैसों का अभाव रहता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस कार्य को तुरंत प्रभाव से करना बंद कर दें।
मां लक्ष्मी की पूजा के साथ नारायण का पूजन करना भी जरूरी है। जिस घर में केवल मां लक्ष्मी का पूजन होता है, वहां भी धन का अभाव रहता है।
वास्तु शास्त्र में बासी आटे का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से धन की देवी और मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।
यहां हमने जाना कि किन गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ