भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय हैं इस मूलांक के लोग


By Ram Janam Chauhan21, Feb 2025 10:00 PMnaidunia.com

अगर आपका जन्म इस दिन हुआ है, तो आपके ऊपर श्री कृष्ण का आशीर्वााद सदैव बना रहता है। साथ ही, इस मूंलाक के लोग श्री कृष्ण के प्रिय होते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में-

इस मूलांक के लोग

अगर आपका जन्म 8,17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूंलाक 8 है और भगवान श्री कृष्ण का इस मूंलाक के साथ बेहद खास लगाव है।

मूलांक 8 का महत्व

भगवान श्री कृष्ण को मूलांक 8 वाले लोग प्रिय हैं, क्योंकि इनका जन्म अष्टमी को हुआ था। इसके अलावा इन्होंने गोकुल, मथुरा और वृंदावन में 8 लीलाएं किए थे।

क्यों हैं मूलांक 8 वाले भाग्यशाली

मूलांक 8 वाले लोगों पर शनि देव और श्री कृष्ण की विशेष कृपा रहती है। इसलिए, ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं।

करते हैं पूजा-पाठ

माना जाता है कि जिन लोगों का मूंलाक 8 होता है, वह पूजा-पाठ और धर्म के कामों में आगे रहते हैं। इसलिए, श्री कृष्ण की इन पर विशेष कृपा रहती है।

मूलांक 8 की खासियत

इस मूलांक के लोग खुले विचार, सकारात्मक सोच और ईमानदारी से काम करते हैं। साथ ही, जीवन में सफलता किसी की सहायता से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से हासिल करते हैं।

श्री कृष्ण की पूजा करें

इस मूलांक के लोगों को भगवान श्री कृष्ण की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

महाशिवरात्रि पर ये 5 चीजें न खरीदें, जीवन होगा कष्‍टकारी