पूजा-पाठ के समय भगवान को किस बर्तन में भोग लगाना चाहिए?


By Ayushi Singh21, Feb 2025 05:20 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए है,जिसका ध्यान हर व्यक्ति को रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि पूजा-पाठ के समय भगवान को किस बर्तन में भोग लगाना चाहिए-

इन बर्तनों में लगाएं भोग

पूजा-पाठ के समय भगवान को सोना,चांदी,तांबा, पीतल, मिट्टी या लकड़ी के बर्तन में भोग लगाना चाहिए। इन बर्तनों में भोग लगाना शुभ माना जाता है।

माना जाता है अशुभ

वहीं,दूसरी ओर एल्यूमीनियम, लोहा, स्टील, या प्लास्टिक के बर्तन में भोग लगाना अशुभ माना जाता है और इससे देवी-देवता नाराज होते हैं।

प्राप्त होती है कृपा

पूजा-पाठ के समय भगवान को इन बर्तनों में भोग लगाने से देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है और वह प्रसन्न होते हैं।

पीतल माना जाता है उत्तम

हिंदू धर्म में पीतल के बर्तन में भोग लगाना उत्तम माना गया है और खीर का भोग इस बर्तन में बनाकर देवी-देवता को लगाना शुभ माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पूजा-पाठ के समय भगवान को इन बर्तनों में भोग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

पूजा-पाठ के समय भगवान को इन बर्तनों में भोग लगाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

पूजा-पाठ के समय भगवान को इन बर्तनों में भोग लगाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

18 से 21 की उम्र में अपना लें ये 4 बातें, जल्द बनेंगे धनवान