हम अपने दैनिक जीवन में जो भी काम करते है उससे हमारे ग्रहों पर भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है किन परिस्थितियों में रहने की वजह से आपके ग्रहों पर प्रभाव पड़ता है।
मंगल ग्रह पर खराब प्रभाव आपके हार मान लेने से पड़ता है। अगर आप अपने लक्ष्य का पीछा छोड़ देते है और हार मान लेते है तो मंगल ग्रह प्रभावित होता है।
जब व्यक्ति खुद पर ध्यान देना छोड़ देता है और गंदगी से रहता है तो शुक्र ग्रह पर खराब असर पड़ता है। हमेशा साफ-सफाई रखने और अच्छे रहन-सहन से शुक्र ग्रह पर सकारात्मक असर पड़ता है।
शनि ग्रह के देवता शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसे में आलस करने वालों और आज का काम कल पर टालने वालों से शनिदेव बहुत अप्रसन्न होते है।
पिता या अपने बड़ों का अपमान करने से सूर्य ग्रह पर खराब असर पड़ता है। यह ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति जीवन में तरक्की के नए रास्तों पर चलता है।
चंद्रमा का संबंध व्यक्ति के मन से होता है। यह ग्रह मन में बातों को गांठ बांध लेने और छोटी-छोटी बातों को मन में रखने से खराब होता है। मां से बात नहीं करने पर भी यह ग्रह प्रभावित होता है।
बुध ग्रह गलत काम करने और गलत संगत नहीं छोड़ने पर प्रभावित होता है। वहीं जिस भी व्यक्ति में सीखने की ललक खत्म हो जाए और वह खुद को ज्ञानी समझने लगे तो उसका गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है।
काम पर फोकस न कर पाने की स्थिति में राहु ग्रह पर प्रभाव पड़ता है। वहीं किसी भी चीज का मोह रखने से केतु ग्रह पर खराब असर पड़ता है।
अगर आपको ग्रहों पर आपके कार्यों पर पड़ने वाले प्रभावों से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com