आचार्य चाणक्य ने जीवन जीने को लेकर कई अच्छी सलाह दी है। आइए जानते है जीवन में हमेशा किन कामों को सोच समझकर करना चाहिए।
जीवन में हमेशा सोच समझकर ही सामने वाले को जवाब देना चाहिए। आपका जवाब भी आपके ऊपर कई सवाल खड़े कर सकता है। ऐसे में हमेशा नपे-तुले जवाब ही देने चाहिए।
चाणक्य के अनुसार, कभी भी बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। साथ ही, अगर आप किसी को सलाह दे भी रहे है तो सोच समझकर ही सलाह दे।
अक्सर लोग उधार देने के बाद लंबे समय तक वापस मांगते रहते है। ऐसे में उधार देते समय भी अपना नफा नुकसान देखकर ही उधार देना चाहिए।
अगर आप जवाब, सलाह और उधार सोच- समझ कर देते है तो जीवन में कभी भी परेशानियां नहीं उठानी पड़ती है। यह तीनों चीजें आपके चरित्र को भी दर्शाती है।
व्यक्ति को जीवन में चीजें हमेशा प्यारी होती है। औलाद, औरत और दौलत हर व्यक्ति को प्यारी होती है, इन चीजों के लिए व्यक्ति पूरा जीवन लगा देता है।
जीवन में व्यक्ति को तीन चीजें हमेशा दर्द देती है। गरीबी, धोखा और यादें जीवन को हमेशा परेशान करती है, ये तीन चीजें वक्त के साथ ही ठीक होती है।
आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन करके आप जीवन में खुश रह सकते है। चाणक्य की ये बातें आपको जीवन में सफल बना सकती है।
अगर आपको चाणक्य नीति से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com