90's की ये 7 एक्शन से भरपूर फिल्में आज भी टीवी पर मचाती हैं धूम


By Shivansh Shekhar13, Oct 2023 03:40 PMnaidunia.com

90's की एक्शन मूवीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 90's का दौर बेहद ही शानदार रहा है इस इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक एक्शन से भरपूर फिल्में दी हैं। आइए उसपे नजर डालते हैं।

मोहरा (1994)

अक्षय कुमार, रविना टंडन और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म मोहरा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका मचाया था। इस फिल्म के गाने आज भी शादी और पार्टियों में बजते हैं।

जान (1996)

अजय देवगन की फिल्म जान आज भी टीवी में देखी जाती है। मारधाड़ और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

तिरंगा (1996)

देशभक्ति पर बनी फिल्म तिरंगा में नाना पाटेकर और राजकुमार दिखे थे। इस फिल्म का डायलॉग आज भी लोगों के जुबां पर रहता है।

वास्तव (1999)

संजय दत्त स्टारर फिल्म वास्तव जबरदस्त एक्शन फिल्म है। यह फिल्म भी आज भी टीवी पर दिखाई जाती है जिसे लोग देखना पसंद करते हैं।

वास्तव (1999)

संजय दत्त स्टारर फिल्म वास्तव जबरदस्त एक्शन फिल्म है। यह फिल्म भी आज भी टीवी पर दिखाई जाती है जिसे लोग देखना पसंद करते हैं।

विजयपथ (1994)

90's का दौर अजय देवगन के लिए बहुत ही खास रहा है। उनकी फिल्म विजयपथ आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।

कोयला (1997)

फिल्म कोयला शाह रुख खान की 90's की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था।

विश्वात्मा (1992)

सनी देओल, चंकी पांडे और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म विश्वात्मा ने लोगों के दिलों पर राज किया है। आज भी यह मूवी टीवी पर दिखाई जाती है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cinema Day: 99 रुपए में देखें जवान, मिशन रानीगंज, फुकरे 3 समेत ये फिल्में